के.एल.पी. कॉलेज में एनएसएस द्वारा एकता दिवस शपथ एवं पदयात्रा का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्थानीय के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी में आज एनएसएस इकाई की ओर से शपथ ग्रहण समारोह और पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने की।कार्यक्रम की शुरुआत बी.कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष द्वारा संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई। इसके बाद प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर तीनों एनएसएस यूनिट्स के वॉलिंटियर्स ने एकता पदयात्रा निकालकर लोगों को एकता और अखंडता का संदेश दिया।

प्रोग्राम ऑफिसर श्री महेंद्र सांभरिया ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि मिलने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि बताई। वहीं डॉ. पारुल मित्तल ने देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला।

 

प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने कहा कि “सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर यदि हम उनके जीवन के गुणों को अपनाएं, तो यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

 

इस अवसर पर एनएसएस की तीनों यूनिट के सभी वॉलिंटियर्स एवं कॉलेज स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129