जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक की एवं दिए कड़े निर्देश

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

 

*फिरोजाबाद* जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, प्रभागीय वनाधिकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिला पर्यावरण, जिला वृक्षारोपण एवं जिला गंगा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पौधरोपण के समय छोटे पौधों की जगह बड़े पौधों का चयन किया जाए।

ताकि उनके जीवित रहने की दर अधिक रहे, और वे जल्द स्थापित हो सके।

शहरी, सघन और औद्योगिक क्षेत्रों में कम जगह अधिक हरियाली विकसित करने के लिए मियांवाकी पद्धति से सघन पौधरोपण किया, सभी तालाबों के किनारे अनिवार्य रूप से छाया दार और फलदार पौधे लगाए जाएं ताकि जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।

सड़क और नहर के किनारे किए जाने वाले वृक्षारोपण में ट्री गार्ड का उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि मवेशियों से पौधों को बचाया जा सके।

ऊसर और बीहड भूमि पर पौधरोपण करते समय वहां की प्राकृतिक दशाओं और मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार ही चयन किया जाए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि अब तक जनपद में 425 ग्रीन चौपालों की बैठक सम्पन्न हो चुकी हैं जिनके माध्यम से जनजागरूकता फैला कर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों निर्देशित किया कि वे आवंटित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से सुनिश्चित करें, इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग, उपायुक्त उद्योग समस्त खंड विकास अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129