कांग्रेस ने पूर्व उपप्रधानमंत्री रहे बाबू जनजीवन राम की मनाई जयंती

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन,गोष्ठी कर व्यक्त किए विचार

 

शाहजहांपुर। रविवार को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे स्वर्गीय बाबू जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित सभी वक्ताओं ने बाबू जगजीवन राम जी के जीवन, उनके संघर्षों एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान को विस्तार से याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा “बाबू जगजीवन राम जी ने अपना पूरा जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज के समय में उनके विचारों और सिद्धांतों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि हम एक समानतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकें।”

कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, विंदेश्वरी राज, सईद अंसारी, तस्दीक अंसारी, संजय सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, प्रत्युष कुमार मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, शाश्वत मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129