मैनपुरी: मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा— 100 साल से अधिक उम्र के 178 मतदाताओं का होगा पुनः सत्यापन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी 24 मार्च, आयुक्त आगरा मंडल आगरा, रोल प्रेक्षक नगेन्द्र प्रताप ने अर्ह तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की समीक्षा के दौरान उपस्थित निर्वाचित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है इसलिए जो भी कार्य जिस स्तर पर शेष है, उन्हें तत्काल पूर्ण किया जाए, पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त फॉर्म-6, 7 एवं 8 के अवशेष फार्म पर आर.ओ., ए.आर.ओ., बी.एल.ओ. तत्काल निर्णय लेकर निस्तारित करें, जनपद की मतदाता सूची में 100 आयु वर्ष के 178 मतदाताओं का उप जिलाधिकारी अपने स्तर से पुनः सत्यापन करा लें साथ ही 80 प्लस आयु वर्ग के 22 हजार 615 मतदाताओं का भी भौतिक सत्यापन कराया जाए। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि 01 जनवरी 2026 अर्ह तिथि के आधार पर अब तक जनपद की चारों विधानसभाओं में 89 हजार 379 फार्म-6 प्राप्त हुये हैं, जिसके सापेक्ष 89 हजार 378 फार्म ऑनलाइन किए जा चुके हैं, ऑनलाइन किए गए फार्म के सापेक्ष 67 हजार 486 फॉर्म को स्वीकृत किया जा चुका है, पुनरीक्षण अवधि में अब तक 2247 फार्म-7 प्राप्त हुए, जिनमें से 1430 पर आर.ओ. द्वारा निर्णय लिया जा चुका है, 817 फार्म-7 अभी निर्णय हेतु लंबित है, जिस पर उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को 27 मार्च से पूर्व सभी फार्म पर निर्णय लेकर निस्तारित करने हेतु आदेशित किया।

मंडलायुक्त ने मतदाता सूची में पुरुष-महिला अनुपात की जानकारी करने पर पाया कि पुनरीक्षण से पूर्व जनपद की मतदाता सूची में महिला मतदाताओं का रेशियो 807 था, जो अब बढ़कर 815 हो चुका है, विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में जेंडर रेशियो 834, विधानसभा क्षेत्र भोगांव में 816, विधानसभा क्षेत्र किशनी, करहल में 806-806 है, जिस पर उन्होंने संबंधित आर.ओ. को जेंडर रेशियो सुधारने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में पोलिंग स्टेशन सम्भाजन से पूर्व एवं सम्भाजन के उपरांत की जानकारी करने पर पाया कि जनपद में सम्भाजन से पूर्व 1267 मतदान केंद्र एवं 1661 मतदेय स्थल थे, जो सम्भाजन के उपरांत बढ़कर 1273 मतदान केंद्र एवं 1808 मतदेय स्थल हो चुके हैं, सम्भाजन के उपरांत 06 मतदान केंद्र एवं 147 मतदेय स्थलों की वृद्धि हुई है।

रोल प्रेक्षक ने समीक्षा के दौरान पाया कि 06 जनवरी 26 को ड्राफ्ट रोल आलेख्य प्रकाशन के दौरान जनपद में 11 लाख 76 हजार 538 मतदाता थे, जिसमें 06 लाख 51 हजार 91 पुरुष एवं 05 लाख 25 हजार 424 महिला मतदाता हैं। उन्होंने विधानसभा, लोकसभा में विधानसभा वार हुए मतदान के प्रतिशत, ई.सी.आई. नेट पर प्रदर्शित डेटा के आधार पर गणना अवधि में डिजिटाइज्ड, विधानसभा वार अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान जनरेट किए गए नोटिस, डाउनलोडिंग, प्रिंटिंग, सुनवाई आदि की बिंदुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि पुनरीक्षण अवधि में अब तक 02 लाख 26 हजार 880 मतदाता अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट पाए गए, जिसमें 38 हजार 649 मतदाता मृतक पाए गए जबकि 99 हजार 66 मतदाता अन्य स्थानों पर शिफ्टेड हो चुके हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, अपर आयुक्त न्यायिक आगरा मंडल मंजू लता, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर, भोगांव, करहल, किशनी, घिरोर, कुरावली अभिषेक कुमार, संध्या शर्मा, सुनिष्ठा सिंह, गोपाल शर्मा, प्रसून कश्यप, नीरज कुमार द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर धु्रव शुक्ला, निर्वाचन कार्यालय से सुनील मिश्रा, गोपाल गुप्ता, राकेश आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129