VB G RAM G बिल lबनेगा विकसित भारत की ग्रामीण रीढ़: लतिका शर्मा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

भाजपा रेवाड़ी जिला कार्यालय में कार्यशाला, विपक्ष के झूठ को तथ्यों से किया बेनकाब

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी जिला कार्यालय में रविवार दोपहर 1:30 बजे मोदी सरकार के क्रांतिकारी कानून “VB G RAM G (विकसित भारत ग्रामीण रोजगार एवं आत्मनिर्भरता गारंटी)” को लेकर एक भव्य व विचारोत्तेजक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की। कार्यशाला का उद्देश्य इस ऐतिहासिक एक्ट की बारीकियों को समझना, इसके लाभ जन-जन तक पहुंचाना और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ जवाब देना रहा।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कालका की पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ मंच पर जिला प्रभारी नसीम अहमद और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल ने किया।

“यह एक्ट सिर्फ कानून नहीं, गांव की तकदीर बदलने का संकल्प”

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला प्रभारी नसीम अहमद ने VB G RAM G एक्ट की पृष्ठभूमि रखते हुए कहा कि यह केवल एक सरकारी दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत रोडमैप है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच स्पष्ट है—जब तक गांव का अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता। यह एक्ट पुराने, घिसे-पिटे सिस्टम को खत्म कर एक पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था लाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी।”

लतिका शर्मा का विपक्ष पर करारा प्रहार

मुख्य वक्ता लतिका शर्मा ने विकसित भारत 2047 के विजन में VB G RAM G एक्ट की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा, “विपक्ष आज हताश है, क्योंकि इस एक्ट के लागू होने से उनकी भ्रष्टाचार की दुकान बंद होने वाली है। कांग्रेस ने दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन गरीबों को सिर्फ वोट बैंक समझा। मोदी जी का यह कानून गरीबों को याचक नहीं, आत्मनिर्भर नागरिक बनाने की गारंटी है।”

उन्होंने बताया कि इस एक्ट में ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान, युवाओं के लिए आधुनिक कौशल विकास और स्थायी संपत्ति निर्माण के साथ सम्मानजनक रोजगार की व्यवस्था की गई है।

लतिका शर्मा ने स्पष्ट कहा, “कांग्रेस पूछती है रोजगार कहां है? यह एक्ट उसी सवाल का जवाब है—अब रोजगार खैरात नहीं, स्वाभिमान के साथ मिलेगा।”

“कागज पर काम नहीं, सीधा खाते में पैसा”

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि कांग्रेस शासन में कागजों पर काम दिखाकर घोटाले किए जाते थे।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “उनका मॉडल था—कागज पर काम, जेब में दाम। मोदी जी का मॉडल पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी है। अब पैसा दिल्ली से चलता है और सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है, बीच में कोई पंजा उसे नहीं छीन सकता।”

डॉ. पोपली ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इस कानून की सच्चाई जनता तक पहुंचाएं और सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब दें।

भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में रामपाल यादव, सुनील मूसेपुर, कृष्ण कुमार चेयरमैन, कवर सिंह चेयरमैन, सिंह राम महलावत, कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र, बलजीत यादव, जिला सचिव वीर सिंह छाबड़ी, सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला संयोजक दिनेश यादव, सह-संयोजक अशोक कोसलिया, सौरव यादव और विनीता पीपल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यशाला के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे VB G RAM G एक्ट को लेकर व्यापक जन-जागरण अभियान चलाएंगे।

यह कार्यशाला न केवल एक बैठक थी, बल्कि 2026 में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक स्पष्टता का सशक्त प्रदर्शन भी रही।

वक्ताओं ने साफ कर दिया कि VB G RAM G सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को आधुनिकता, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की राह पर ले जाने वाला गेम चेंजर साबित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129