रेवाड़ी की सुषमा यादव ने रचा इतिहास, इतिहास में हरियाणा का पहला पदक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

60 साल की उम्र में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में सोने पर लगाया निशाना

 

रेवाड़ी। किसी ने सच ही कहा है कि जज़्बा उम्र का मोहताज नहीं होता। इस कथन को रेवाड़ी के सेक्टर-3 की निवासी सुषमा यादव धर्मपत्नी अनिल यादव ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चरितार्थ कर दिखाया है।

 

नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 11 से 18 दिसंबर तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में सुषमा यादव ने 10 मीटर सीनियर महिला पिस्टल (सीनियर मास्टर्स वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल व्यक्तिगत सफलता हासिल की, बल्कि इस वर्ग में हरियाणा प्रदेश को पहली बार गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से रेवाड़ी जिला ही नहीं, पूरा हरियाणा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। एक कुशल गृहिणी होने के साथ-साथ सुषमा यादव ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।

 

इससे पहले सुषमा यादव ने देहरादून में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर क्वालीफाई किया था। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी उन्होंने इसी वर्ग में राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। सुषमा यादव ने खेल, शिक्षा और पारिवारिक संतुलन को बनाए रखते हुए प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत उदाहरण दिया है। आज जब हरियाणा प्रदेश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चल रहे हैं, ऐसे समय में सुषमा यादव जैसी महिलाएं यह संदेश देती हैं कि महिलाएं स्वयं आगे बढक़र न केवल अपने लक्ष्य हासिल कर सकती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी विशेषकर बेटियों को भी आगे बढऩे की प्रेरणा दे सकती हैं। अपनी इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय सुषमा यादव ने अपने कोच रमन तथा अपने परिजनों को दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129