कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए वर्कशॉप का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

वर्कशॉप में अधिकारियों को दी पोस एक्ट- 2013 की जानकारी

 

रेवाड़ी। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में जिला के सभी अधिकारियों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

एडीसी राहुल मोदी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिस विभाग में 10 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उन सभी कार्यालयों में पोस एक्ट 2013 के तहत आंतरिक कमेटी का गठन करवाना सुनिश्चित करें। आन्तरिक कमेटी का गठन करने उपरांत रिपोर्ट नोडल अधिकारी कम जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रेवाड़ी के कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। सभी संस्थानों को अपने संस्थान में SHE-BOX Portal पर पंजीकृत करना अनिवार्य है। अगर किसी संस्थान ने आईसी कमेटी का गठन नहीं किया तो उनके विरूद्ध पोस एक्ट -2013 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में आंतरिक कमेटी के सभी सदस्यों व कर्मचारियों को पोस एक्ट-2013 के बारे में जागरूक करें।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने कार्यशाला में सभी विभागाध्यक्षों को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए पोस एक्ट- 2013 की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिवक्ता डा. सरिन यादव (उडान फाउंडेशन) द्वारा अपने अपने कार्यालय में आईसी कमेटी के गठन व उनके कार्यक्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पंचायत विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम आयुक्त विभाग,  हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, बिजली विद्युत निगम, माज कल्याण विभाग, विश्वविद्यालय, कॉलेज व स्कूल सहित अन्य विभागों के लगभग 150 अधिकारियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129