विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर के प्रखंड हनुमत नगर में रामोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद शाहजीपुर महानगर के प्रखंड हनुमत नगर में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर की अध्यक्षता व धर्मेंद्र सिंह महानगर मंत्री के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूज्य संत मधुकर दास जी महाराज का आशीर्वचन प्राप्त हुआ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्र संगठन मंत्री मान्यवर मुकेश खांडेकर जी ने सर्वप्रथम सभी को रामोत्सव के कार्यक्रम व हिंदू नव वर्ष की बधाई दी। विश्व हिंदू परिषद की अपनी एक मान्यता है,जो संत महात्मा अपने मार्गदर्शक है वह जो हमारा मार्गदर्शन करते हैं,इस मार्गदर्शन से हम लोग चलते हैं। 22-01-24 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की हुई और हम लोग प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने थे। 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई,उस समय संत ही मार्गदर्शन कर रहे थे। हिंदू है,हिंदू धर्म है,तो भारत है,भारत है तो विश्व है। हमारी जो विशेषता है हिंदू संस्कृति की कि हमने संपूर्ण समाज की स्त्री को मां के समान देखा है,मेरे लिए दूसरे का धन मिट्टी के समान है। हमारे जो पुराण है,गंगा है,नदी है,गौ माता है इन सब की रक्षा करना विश्व हिंदू परिषद का कार्य है। शक्ति है,सामर्थ्य है,वैभव भी है,समृद्धि भी है लेकिन करुणा नहीं है,दया नहीं है,प्रेम नहीं है,ममता नहीं है तो वह भी विध्वंस शक्ति हो जाती है राम ने अपने जीवन से यही हमको समझाने का प्रयत्न किया है। कार्यक्रम में प्रांत मंत्री अनुज कुमार सिंह,विभाग मंत्री अशनील सिंह,उपाध्यक्ष रमेश व श्याम मिश्रा,विभाग मातृशक्ति नीरा श्रीवास्तव,हरीश प्रजापति,प्रदीप प्रजापति,राहुल कनौजिया,प्रतिमा यादव,हर्षित गुप्ता,सत्यभामा,सीमा सिंह,प्रीति दीक्षित,बलराम गुप्ताआरती कश्यप,अनुभव गुप्ता,राधेश्याम प्रजापति,अजय बाल्मीकि,राम लखन वर्मा,राकेश वर्मा,अजय मिश्रा,विवेक प्रजापति,सुधीर सक्सेना,सोनू सिंह,राजीव गौतम,लखन,गिरीश बाबू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129