शाहबाद पुलिस की मुस्तैदी से लूटकांड का पर्दाफाश, सभासद की बहू से छीना गया कुंडल(झाला) बरामद

शाहबाद, हरदोई। कानून के हाथ लंबे होते हैं—यह जुमला एक बार फिर चरितार्थ हुआ जब शाहाबाद पुलिस ने महज़ कुछ दिनों में सनसनीखेज कुंडल लूटकांड का राज़फ़ाश कर दिया। पाली कस्बे के सभासद की बहू से सरेराह छीना गया पीली धातु का झाला (कुंडल) आखिरकार पुलिस की सख्त निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के जाल में फंसकर बरामद हो गया।


यह वारदात 18 फरवरी 2026 को उस वक्त हुई थी, जब मोहल्ला पटियानीम (थाना पाली) निवासी रंजन कुमार श्रीवास्तव की पत्नी के साथ मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने दुस्साहसिक लूट को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना शाहबाद में तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर तहकीकात शुरू कर दी गई थी।
मामले की नज़ाकत को भांपते हुए अपर पुलिस अधीक्षक  हरदोई/ प्रभारी छेत्रधिकारी शाहाबाद आलोक राज नारायण के निर्देशन में थाना शाहबाद पुलिस, स्वाट (SWAT) और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीमें सक्रिय हुईं। मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शाहजहांपुर जनपद के थाना तिलहर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वडेपुर निवासी शातिर अभियुक्त राजबाबू पुत्र रमेश को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से लूटा गया एक अदद पीली धातु का कुंडल (झाला), 11,000 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त नीले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस की इस मुस्तैदी भरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार राय, उपनिरीक्षक सोमलराम पासवान, स्वाट/एसओजी प्रभारी राजेश कुमार एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त से गहन पूछताछ जारी है और उसके फरार साथी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
इस त्वरित और कारगर कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा का एहसास मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों के हौसले भी पस्त होते नजर आ रहे हैं। शाहबाद पुलिस की यह सफलता कानून व्यवस्था के प्रति उसकी सजगता और प्रतिबद्धता का प्रतीक मानी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129