राष्ट्रीय खेल दिवस पर केएलपी कॉलेज में फुटबॉल और कबड्डी मैचों का आयोजन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय (भारत सरकार) के निर्देशानुसार केएलपी कॉलेज, रेवाड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस (नेशनल स्पोर्ट्स डे) के अवसर पर आज से तीन दिवसीय खेल समारोह का शुभारंभ हुआ।समारोह के पहले दिन फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल मैच में केएलपी कॉलेज की टीम और रेवाड़ी फुटबॉल क्लब की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पंकज की टीम ने हिमांशु की टीम को 45-35 के अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि इस बार का थीम “एक घंटा खेल के मैदान में” हमारे समाज में समरसता और फिटनेस को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर जाखड़ ने बताया कि इस खेल समारोह में रस्साकशी, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

 

समारोह में केएलपी कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उप प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

आज के आयोजन में डॉ. प्रदीप अहलावत, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. नरेश दुग्गल, राकेश सिंघल, डॉ. किरण बाला और डॉ. ज्योत्सना ने भी उपस्थित रहकर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129