प्रभारी मंत्री ने सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर फीता काट कर किया प्रदर्शनी का उद्घाटन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

प्रभारी मंत्री ने उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास, सतत समृद्धि व नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण पर गिनाई उपलब्धियां

 

शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ संकल्प से सिद्धि सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि, उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर आयोजित केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह के प्रांगण में 26 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न विभागों इंस्टॉलो का अवलोकन कर सराहना की।

प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किया। दिव्यांगजन विभाग के लाभार्थियों को ट्राई साइकिल वितरित की। कृषि विभाग के लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी तथा नि:शुल्क बीज प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। राष्ट्रीय

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 59 समूहों को सीआईएफ के रूप में 88.50 लाख रुपये तथा बीआरएफ के अंतर्गत 75 लाख रुपये के दो चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, बाल विकास विभाग के अंतर्गत तीन लाभार्थियों की गोद भराई कराई गई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही जनपद के महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों को ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि हम सबको प्रदेश सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियांं पर गर्व है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन चुका है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार शांति का प्रतीक बनी हुई है। यह सरकार आमजन की सरकार है और उनके ही हित के बारे में सोचती व करती है।

प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 09 वर्ष सुनहरे वर्ष रहे हैं। चाहे सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य व शिक्षा की बात हो हर किसी क्षेत्र में सरकार ने अपना शत प्रतिशत देने का कार्य किया है व बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 11 वर्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 09 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार के दृष्टिगत उपस्थित जनसमूह व प्रेस प्रतिनिधियो को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, नगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पुवायां विधायक चेतराम, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, सीडीओ अपराजिता सिंह सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129