सहयोग संस्था की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन स्तुति गुप्ता अध्यक्ष व सरदार हरजीत सिंह बने महासचिव

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

मुख्य अतिथि के रूप में रमेश भैया , विमला बहन ब समा जैदी रही उपस्थित

 

सत्र 2025 /26 के सभी कार्यक्रम प्रभारी हुए सम्मानित

 

शाहजहांपुर। जनपद की बहुचर्चित समाजसेवी संस्था सहयोग में नई इकाई का आज गठन किया गया। जिसमें बहुमत के आधार पर समाजसेवी स्तुति गुप्ता को संस्था का अध्यक्ष व सरदार हरजीत सिंह को महासचिव बनाया गया । संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट ब अनिल गुप्ता प्रधान ने बताया कि उनकी सहयोग संस्था में प्रत्येक वर्ष नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता

है , जिसमें सभी सदस्यों की वोटिंग के आधार पर अध्यक्ष व महासचिव को चुना जाता है , और फिर अध्यक्ष व महासचिव अन्य सभी पदाधिकारियो को चुनते हैं, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भैया व बिमला बहन ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी

बहुत अच्छे से कार्य कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि आप जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश व देश में सेवा का कार्य निरंतर करते रहे , आज का युग विज्ञान का युग है और देश ने बहुत ही तरक्की कर ली है ,लेकिन आज भी कोई वैज्ञानिक अपने पड़ोस की दीवार के बाहर कौन परेशान है ,कौन भूखा है, यह नहीं बता सकता , यह कार्य केवल एक समाज सेवी ही जान सकता है, और मदद कर सकता है , कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंची दून इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य समा जैदी ने कहा कि सहयोग संस्था के द्वारा समाज सेवा के किये जा रहे सभी कार्य काबिले तारीफ है, और हम हर तरह से सहयोग संस्था के साथ है । कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर तरीके से संचालन कर रहे डॉक्टर पुनीत मनीषी ने जानकारी दी कि संस्था के द्वारा इस सत्र में और भी ज्यादा सुंदर-सुंदर कार्य किए जाएंगे , क्योंकि संस्था ने दो वर्ष पूर्ण कर लिए हैं ,और अब पहले से ज्यादा तजुर्बे के साथ हमारी संस्था सेवा के कार्य करेगी । संस्था की नवनिर्वाचित अध्यक्ष स्तुति गुप्ता व महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने सभी से वादा किया कि वे आप सभी की अपेक्षाओं पर ज्यादा से ज्यादा खरा उतरने की कोशिश करेंगे, और पूरी मेहनत ब लगन से संस्था को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। इसी क्रम में पूर्व कप्तान वायु सेना प्रमोद गुप्ता को वरिष्ठ सलाहकार ब संरक्षक, रजनी गुप्ता, नुजहत अंजुम,तराना जमाल,अनवर मियां,सोमेश यादव,शालू यादव, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, अनुराग अग्रवाल को डायरेक्टर, महेंद्र दुबे को कोषाध्यक्ष , विकास सक्सेना को जिला प्रभारी , सफ़ीकुदीन अंसारी एडवोकेट, ब जितेंद्र सिंह एडवोकेट को विधिक सलाहकार ,डॉ पुनीत मनीषी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष , डॉ उजमा अफजल ,अंकुश गुप्ता , शिवम वर्मा, सरदार अमरदीप खालसा को उपाध्यक्ष, संगीता गुप्ता को कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन गुप्ता ,ममता यादव, सरदार राजविंदर सिंह राजा , कवि आशीष शुक्ला को सचिव ब उमेश गुप्ता, नवनीत प्रकाश गुप्ता ,सैयद तालिब, अतुल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, डॉक्टर नागेंद्र पाल ,मोहम्मद नाजिम अंसारी व अंकित वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य का पद सौंपा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129