शिक्षा शैक्षिक नवाचार एवं नीति पर आयोजित सेमिनार का एस एस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य ने किया शुभारंभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल शाहजहांपुर में शासन के निर्देशों के अनुसार डायट प्राचार्य डॉक्टर सोनिया गुप्ता के निर्देशन में शिक्षा ,शैक्षिक नवाचार ,एवं नीति संबंधी विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ एसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सचिव डॉ अवनीश कुमार मिश्रा जी एवं प्राचार्य महोदय के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पधारे डॉक्टर अवनीश मिश्रा जी ने सेमिनार पर अपने विचार रखते हुए कहा की नवाचार से ही देश को प्रगति के मार्ग पर ले जाया जा सकता है तथा इन नवाचारों की भूमि हमारे विद्यालयों की कक्षाएं ही हैं जहां पर शिक्षक के द्वारा बच्चों में चिंतन समालोचना एवं विश्लेषण जैसे गुणों को आरोपित करते हुए उन्हें प्रतिभावान नागरिक के रूप में तराशा जाता है इसलिए शिक्षकों को चाहिए की अपने विद्यालयों में छात्रों को चिंतन एवं विश्लेषण के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए

डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने सर्वप्रथम सभी शिक्षकों,ए. र.पी.एवम डायट प्रवक्ताओं को निपुण सर्वे में मंडल में जिले की प्रथम रैंक आने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथी सभी शिक्षकों को इस बात के लिए प्रेरित किया की जो उपलब्धि उन्होंने हासिल की है वह बनी रहे तथा जिले को राज्य में नंबर एक बनाने के लिए संकल्प लेने का आवाहन किया इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने शिक्षकों से स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण करने एवं नैतिकता एवं संस्कार की शिक्षा देने की बात कही ताकि भौतिकता के साथ-साथ सामाजिकता एवं नैतिकता का भी नागरिकों में विकास हो इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे अतुल कुमार शुक्ला ने सभी शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए समर्पण पूर्ण ढंग से कार्य करने की बात कहीं तथा कहा किसी विद्यालय के बच्चे ही उसे विद्यालय एवं अध्यापक की सफलता का मानक होते हैं अतः विद्यालयों में निष्ठा के भाव के साथ शिक्षण कार्य करने पर बल दिया इस अवसर पर इस कार्यक्रम के नोडल डॉ अजीत मिश्रा ने सेमिनार में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए अध्यापन करते समय छात्रों के मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए कार्य करने पर बल दिया इस अवसर पर शिक्षकों में प्रियंका,नवनीत तिवारी ,अभिनय मिश्रा अनिल कुमार द्विवेदी ,सुबोध कुमार यादव ,अवनीश पाल,विवेक कुशवाहा ने न अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर अध्यापकों से अपने अनुभवों को साझा किया इस सेमिनार को सफल बनाने में प्रवक्ता तेजराम गंगवार डॉ राकेश पटेल,शशांक पांडे, सुभाष चंद्र सिंह जमाल अख्तर अमित वंशवर अंजनी भारती वरुण उपाध्याय के साथ-साथ प्रशिक्षुओं में शिखा अवस्थी कनक वर्मा उजाला पाल श्रद्धा गुप्ता सुरभि अंशिका पुष्कर राघवेंद्र शुक्ला अपूर्व मिश्रा प्रिंस गौतम आदर्श बाजपेई अभिनव आदि का योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129