महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज जी द्वारा 7-14 नवंबर तक ब्रह्मनिर्वाण महोत्सव का आयोजन

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

पूज्य परमहंस स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी महाराज का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आज

कार्यक्रम में शामिल होगीं भारतवर्ष की संत विभूतियां

पूज्य परमहंस स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी महाराज की द्वितीय स्मृति दिवस पर हो रहा महोत्सव

मैनपुरी। श्री एकरसानंद आश्रम में पूज्य परमहंस स्वामी श्री शारदानंद सरस्वती जी महाराज की द्वितीय स्मृति दिवस के अवसर पर आश्रम के पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद जी महाराज जी ने दि 7 से दि 14 नवंबर तक ब्रह्मनिर्वाण महोत्सव का आयोजन का संकल्प लिया है। गुरुवार को इस उत्सव का पूर्णता दिवस है जिसमे कि प्रातः 10 बजे से पूज्य महाराज जी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा।
आयोजन समिति के डा. ग्या प्रसाद दुबे व डा. संजीव मिश्रा वैद्यजी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में ज्योतिषपीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य श्री 108 स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज बदरिका आश्रम हिमालय, निर्वाणपीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू श्री 108 स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज गोविंद मठ वाराणसी, अटल पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर राजगुरू श्री 108 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज सुंदरवनी कश्मीर, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी असंगानंद सरस्वती जी महाराज परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती जी महाराज कनखल हरिद्वार उत्तराखंड, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज मुनि जी परमार्थ निकेतन ऋषिकेश उत्तराखंड, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज जबलपुर मध्य प्रदेश, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी विवेकानंद सरस्वती जी महाराज ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश, श्री 108 श्री स्वामी शक्तिशरणानंद सरस्वती जी महाराज चंचल बाबा मोतिहारी बिहार, श्री 108 श्री महन्त स्वामी इन्दिरारमण जी महाराज जगन्नाथपुरी उड़ीसा, अवधूत श्री 108 श्री स्वामी नर्मदानंद जी महाराज बापजी ओंकारेश्वर मध्य प्रदेश, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी विश्वेश्रानंद गिरीजी महाराज रोहतक हरियाणा, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी पंचमानंद भारती जी महाराज मुरैना मध्य प्रदेश, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी चन्दरेश्वर गिरीजी महाराज ललितपुर मध्य प्रदेश, महामण्डलेश्वर श्री 108 श्री स्वामी शिव चैतन्य सरस्वती जी महाराज अम्बाला हरियाणा आदि के अलावा भारतवर्ष की संत विभूतियां शामिल होगीं।
आयोजन समिति के डा. ग्या प्रसाद दुबे व डा. संजीव मिश्रा वैद्यजी ने सभी श्रद्धालुओं से संतजनों के दर्शन कर व उनके उपदेश श्रवण कर आश्रम परिसर में आकर हम सभी पूज्य परमहंस को श्रद्धा सुमन अर्पित कर हम अपने जीवन को कृतार्थ करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129