उ0प्र0रा0 सिविल पेंशनर्स परिषद की मासिक बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। उ0प्र0रा0 सिविल पेंशनर्स परिषद लखनऊ,जनपद शाखा मैनपुरी के अध्यक्ष की सहमति से गत माहों की भांति इस माह की बैठक एवं होली मिलन कार्यक्रम मैनपुरी कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन (हाल) में दिनांक 18 मार्च 2026 दिन बुधवार को अपराह्न 12-00से निर्धारित से प्रारम्भ हुआ, परिषद के जनपदीय समस्त उपस्थित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों के द्बारा प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र की अध्यक्षता एवं कृपान्ती देवी को सभाध्यक्ष को अपने-अपने आसन पर विराजमान कराये जाने के पश्चात सभा का संचालन प्रारम्भ करते हुए, इसी बीच वरिष्ठ कोषाधिकारी मैनपुरी को सभा में आमंत्रित किए जाने एवं उनके सभा में उपस्थित होने पर उन्हें तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर सभी उपस्थितों द्बारा उनका स्वागत किये जाने के पश्चात वरिष्ठ कोषाधिकारी द्बारा हस्ताक्षरोपरातं तैयार पेंशनर्सों के परिचय-पत्रों को अपने कर कमलों द्बारा सम्मानित पेंशनर्सो को सभाकक्ष स्थल पर ही वितरण किए गए, शेष परिचय-पत्र पर वरिष्ठ कोषाधिकारी के आवश्यक बैठक में चले जाने के कारण हस्ताक्षरोपरान्त उपलब्ध कराने जाने का आश्वासन दिया गया। प्रान्तीय अध्यक्ष ने सभी उपस्थितों को होली मिलन कार्यक्रम प्रारम्भ कराते हुए, पुष्पा पाल के द्बारा सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं सदस्यगणों को मस्तक पर तिलक लगाकर, एवं सभी उपस्थितों को माल्यार्पण कर स्वागत कराते हुए,एक दूसरे को होली मिलन की एवं नूतन संम्बत वर्ष 2088 कल से प्रारम्भ होने एवं चैत्र मास नवरात्रि एवं घटस्थापना की

अग्रिम शुभकामनाएं अर्पित की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए, प्रान्तीय अध्यक्ष के दिनांक गत माह की बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने कर्तलधुनियों से अनुमोदन स्वरूप सहमति व्यक्त करते हुए, स्वागत किया गया, इसके पश्चात प्रान्तीय अध्यक्ष द्बारा पेंशन के राशिकरण के मा0 उच्च न्यायालय एवं शासन के बीच चल रही कार्रवाई एवं 8वे वेतन आयोग की वर्तमान व पेंशनर्स के हितार्थ प्रान्तीय एवं जनपद स्तर की समस्ययों एवं उनके निदान के बारे में विस्तार से ज्ञानार्जन कराते हुए विस्तार से जानकारी दी गई, एवं इसी बीच सभी सम्मानित उपस्थितों को रामगोपाल शर्मा एवं वीरभान सिंह शाक्य द्बारा व्यवस्थित सूक्ष्म सुल्पाहार जीरा पानी बिस्कुट नमकीन आदि की व्यवस्था से जलपान कराए जाने के बीच उपस्थितों को प्रान्तीय अध्यक्ष ने दिनांक 01/01/02026 को जनपद शाखा की बैठक में सम्मिलित होने हेतु जाते समय रास्ते में मोटरसाइकिल सवार द्बारा विपरीत दिशा से भयंकर टक्कर मारे जाने के कारण पैर की हडि्डयों में आई गम्भीर क्षतिग्रस्तता के कारण गत माह में बैठक में उपस्थित न होने के कारण एवं पेंशनर्स की प्रान्तीय/मंडल एवं जनपद स्तर की समस्ययों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराते हुए सभी उपस्थित पेंशनर्सो को अपने संबोधन द्बारा अपने विचार एवं ब्यक करते हुए, संम्बोधन समाप्त किया, इसके पश्चात माया सहाय जिलाध्यक्ष एटा,आर वी एल शाक्य उपाध्यक्ष एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी द्बारा सभा को सम्बोधित करते हुए अपने विचार रखे, इसके पश्चात डा0 आर एस लाल कश्यप द्बारा सभा को सम्बोधन द्बारा अपने विचार रखने के पश्चात अपने- अपने विचार रखे गए, उपरोक्त आज की होली मिलन एवं मासिक बैठक की सुब्यवस्थित प्रक्रिया के अन्तर्गत बैठक कार्यवाही को सभाध्यक्षीय उद्वोधन के साथ इति रूप प्रदान किया गया। होली मिलन एवं मासिक बैठक में ये रहे उपस्थित सुरेश चंद्र प्रान्तीय अध्यक्ष/जनपद महामंत्री,आर वी एल शाक्य उपाध्यक्ष एवं प्रा0का0सदस्य,माया सहाय प्रा0का0सदस्य एवं जिलाध्यक्ष एटा, धनपालसिंह,द्बारिका प्रसाद,नाहर सिंह कोषाध्यक्ष,आर एस लाल कश्यप उपाध्यक्ष, कृपान्ती देवी, पुष्पा पाल,शिवचरन लाल,इनायत अली, कुंवरपाल सिंह, अनूप कुमार सिंह भदौरिया, बाबूलाल पाठक, मुन्ना लाल,अवशेष कुमार कश्यप, जगदीश प्रसाद कश्यप, राजेन्द्र सिंह यादव पूर्व जिलाअध्यक्ष प्रा0शिक्षक संघ मैनपुरी, रामगोपाल शर्मा, वीरभान सिंह शाक्य, राम प्रकाश,दीप चन्द्र पाण्डेय, ओमप्रकाश पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, श्री कृष्ण शर्मा,सुबोध सहाय, कृपाल सिंह, ब्रह्मनन्दआदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129