रेवाड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का भव्य अभिनंदन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, जनविश्वास सबसे बड़ी ताकत: डॉ. अर्चना गुप्ता

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गणपति गार्डन में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से ही भाजपा लगातार जनविश्वास प्राप्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनविश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और सेवा हमारा संकल्प। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व स्तर पर नई पहचान बनाई है। गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कहा कि उस दौर में लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक अधिकारों पर गंभीर प्रभाव पड़ा। उन्होंने युवाओं से देश के लोकतांत्रिक इतिहास को जानने और समझने की अपील की।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक अनिल यादव, विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, जिला प्रभारी नसीब अहमद, कार्यक्रम प्रभारी नागेंद्र शर्मा, नगरपरिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129