दीनदयाल लक्ष्मी लाडो योजना को बताया हरियाणावासियों का अपमान, कहा – वोट बैंक की राजनीति कर रही भाजपा: वेद प्रकाश विद्रोही

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान किया अपना वादा तोड़ा है। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा के तहत ₹2100 मासिक देने का वादा करने के बावजूद सरकार ने दीनदयाल लक्ष्मी लाडो योजना में कई शर्तें जोड़कर अधिकांश महिलाओं को लाभ से वंचित कर दिया है।

 

विद्रोही ने बताया कि योजना के अनुसार केवल उन्हीं परिवारों की 23 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से कम है, लेकिन इसमें वे महिलाएं शामिल नहीं होंगी जो पहले से सरकार की 19 अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रही हैं।

 

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना का नाम जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखना हरियाणा निर्माण संघर्ष का अपमान है, क्योंकि दीनदयाल उपाध्याय ने हरियाणा राज्य गठन का खुलकर विरोध किया था। उस समय वे अकाली नेता संत फतेह सिंह के साथ अनशन पर भी बैठे थे।

 

विद्रोही ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने हरियाणा निर्माण का विरोध किया, उसके नाम पर योजना चलाना हरियाणावासियों का अपमान है। यह योजना भी उसी तरह सीमित होकर रह जाएगी, जिस तरह सरकार ने बीपीएल परिवारों की संख्या में हेरफेर करके जनता को ठगा।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं से वंचित करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा केवल वोट बैंक की राजनीति करती है और सामाजिक सुरक्षा के नाम पर छल कर रही है।

विद्रोही ने हरियाणा के जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस योजना पर कड़ी नजर रखें ताकि महिलाओं के साथ अन्याय न हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129