मैनपुरी: अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 15 मई , उत्तर प्रदेश के पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगारपरक कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना शुरू की गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अन्य पिछड़े वर्ग के उन अभ्यर्थियों को ओ-लेवल और सी.सी.सी. का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 01 लाख रुपये से कम है। यह प्रशिक्षण भारत सरकार की संस्था नीलिट (NIELIT) से मान्यता प्राप्त केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण प्रदान करने की इच्छुक संस्थाएं 20 मई से 03 जून तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के बाद संस्थाओं को समस्त दस्तावेजों की हार्डकॉपी 03 जून की शाम 05 बजे तक विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-12 में जमा करनी अनिवार्य होगी। चयनित संस्थाओं का भौतिक सत्यापन जनपद स्तर पर किया जाएगा, जिसके बाद राज्य स्तरीय समिति अंतिम रूप से पात्र संस्थाओं का चयन करेगी। यह पहल पिछड़े वर्ग के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें मुख्यधारा के रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129