मेधावियों के घर पहुँचे समाजसेवी इंजी. धर्मवीर सिंह ‘राही’, पटका पहनाकर किया सम्मानित

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी। जनपद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और मैनपुरी संवेदना फाउंडेशन के संस्थापक इंजी. धर्मवीर सिंह ‘राही’ ने एक बार फिर अपनी सामाजिक सक्रियता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश की हालिया प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले मेधावियों का उत्साहवर्धन किया। अपनी क्रांतिकारी कार्यशैली और युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले इंजी. राही ने सफल परीक्षार्थियों के आवास पर पहुँचकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

समाजसेवी इंजी. धर्मवीर सिंह ‘राही’ ने अजय सक्सेना (पत्रकार) के पुत्र शुभ सक्सेना और राजेश राघव की पुत्री मान्या राघव के घर जाकर उनसे भेंट की। उन्होंने दोनों मेधावियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शुभ और मान्या जैसे परिश्रमी युवाओं की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे जनपद के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है। उन्होंने मेधावियों के परिजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान राही के साथ प्रमुख रूप से समाजसेवी राजीव यादव (खुन्नू), रूप सिंह, अनिल सक्सेना (दद्दा), राजेंद्र सिंह राघव, राजू यादव, राहुल यादव, यश सक्सेना (छोटू), रजनी अग्निहोत्री और अंजलि सक्सेना, मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उपस्थित सभी लोगों ने युवाओं की इस कामयाबी पर हर्ष व्यक्त किया और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129