प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा कर जारी किए निर्देश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन, भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन/जनपद के नोडल अधिकारी मनीष चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास, राजस्व, कानून एवं शांति व्यवस्था से संबंधित बैठक विकास भवन सभागार में

आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकार डॉ विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य

अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जनपद में विभिन्न प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन में संतोषजनक प्रगति हुई है। अतिरिक्त ऊर्जा/विकास क्षेत्र के अंतर्गत संचालित योजनाओं में जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्रेड ‘ए’ प्राप्त किया है। अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (स्प्रिंकलर) के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

 

विद्युत विभाग की समीक्षा में खराब ट्रांसफॉर्मरों के संबंध में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण में जनपद को ग्रेड ‘ए’ प्राप्त हुआ है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक विद्युत आपूर्ति भी संतोषजनक पाई गई, जिसमें जनपद ग्रेड ‘ए’ पर रहा।

 

कृषि विभाग के अंतर्गत कृषि रक्षा डीबीटी योजना में प्राप्त सभी आवेदनों का अनुमोदन किया जा चुका है, जिससे यह योजना ग्रेड ‘ए’ में रही। किसान सम्मान निधि योजना एवं फसल बीमा योजना में भी उत्कृष्ट प्रगति दर्ज करते हुए जनपद को ग्रेड ‘ए’ प्राप्त हुआ है। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सभी पात्र आवेदकों को सोलर पंप स्थापित कराए गए हैं, जिससे यह योजना भी ग्रेड ‘ए’ में रही।

 

मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिन्हें आगामी तीन माह की निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए गए। विकलांग एवं महिला वर्ग हेतु भवन निर्माण के लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए इस योजना में भी जनपद ने ग्रेड ‘ए’ प्राप्त किया है।

सड़क निर्माण कार्यों में लक्ष्य पूर्ण किए गए हैं, जिससे यह क्षेत्र ग्रेड ‘ए’ में रहा, जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा नई सड़कों के निर्माण में प्रगति ग्रेड ‘बी’ में पाई गई। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में जनपद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा, जिसमें समस्त स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल मेडिकल यूनिट ओपीडी तथा सीटी स्कैन सेवा ग्रेड ‘ए’ में रहीं।

 

दुग्ध विकास क्षेत्र में दुग्ध मूल्य भुगतान एवं सरकारी दुग्ध समितियों के माध्यम से भुगतान की स्थिति संतोषजनक रही, जिससे दोनों में ग्रेड ‘ए’ प्राप्त हुआ। दिव्यांग पेंशन योजना भी ग्रेड ‘ए’ में रही, जबकि वृद्धावस्था पेंशन योजना ग्रेड ‘बी’ में पाई गई। निराश्रित महिला पेंशन में आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण होने के कारण यह योजना ग्रेड ‘ए’ में रही।

 

जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ योजना में भी जनपद ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ग्रेड ‘ए’ प्राप्त किया है। फैमिली आईडी कार्ड सृजन में लक्ष्य संशोधित होने के कारण यह ग्रेड ‘बी’ में रहा। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में जनपद ने ग्रेड ‘ए’ प्राप्त किया।

 

ग्रामीण पर्यटन विभाग की योजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माणाधीन हैं, जिनमें प्रगति संतोषजनक पाई गई और उन्हें ग्रेड ‘ए’ में रखा गया। ऑपरेशन कायाकल्प कार्यक्रम, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, पशुकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान सहित पशुपालन के सभी प्रमुख क्षेत्रों में जनपद ने ग्रेड ‘ए’ प्राप्त किया है। मत्स्य उत्पादन में भी लक्ष्य पूर्ण कर जनपद ग्रेड ‘ए’ में रहा।

 

आईसीडीएस पोषण अभियान में जनपद की स्थिति ग्रेड ‘बी’ में रही। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत 34 हजार आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है। प्रोजेक्ट अलंकार में जनपद ग्रेड ‘ए’ में रहा।

 

औद्योगिक एवं स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना (एमएसएमई) ग्रेड ‘ए’ में पाई गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत मार्जिन मनी का वितरण सुनिश्चित किया गया है। अनुसूचित जाति दशमोत्तर एवं पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनाएं ग्रेड ‘ए’ में रहीं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भी जनपद का प्रदर्शन ग्रेड ‘ए’ में दर्ज किया गया।

 

बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन योजनाओं में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, उनमें तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग में और सुधार हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129