कपड़े भेजने के नाम पर करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गत सितम्बर माह में कपड़े भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 15 अक्टूबर को मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के छतरी निवासी जयपाल ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सीएसडी कैंटीन रेवाड़ी के पास एक दुकान में कार्य करता है। उसने 16 सितंबर को फेसबुक चलाते समय एक विज्ञापन देखा था, जिसमें लेडीज कपड़ों के बारे में बताया गया था। उसने विज्ञापन पर लिखे नंबरों पर संपर्क किया, तो उसने बताया कि वह कश्मीर से बोल रहा है। वह लेडीज कपड़ों का होलसेल का कार्य करते हैं। इसके बाद उसने व्हाट्स एप पर कपड़ों के कुछ डिजाइन भेजे। उसने डिजाइन पसंद करते हुए उसे वापस मैसेज भेज दिया। इसके बाद उसके पास 79500/- रुपये का बिल भेजकर क्यूआर कोड से राशि अदा करने के लिए कहा गया। उसने दो दिन में चार ट्रांसजेक्शन के जरिए यह राशि अदा कर दी। बाद में वह नंबर बंद हो गया, तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी बिहार के जिला अररिया के गांव मदनपुर हाल आबाद लाईन बाजार जिला पूर्णिया निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला शादाब को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 49500/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129