आनंद इंटरनेशनल स्कूल व किड़जी रामनगर के तत्वाधान में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रितेश कुमार ब्यूरो वाराणसी

 

रामनगरआनंद इंटरनेशनल स्कूल एवं किड़जी रामनगर द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 17/3/2026,दिन मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और सामान्य दवाओं और ओ आर एस पैकेट का वितरण किया गया। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में स्कूल बच्चों एवं अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.गिरीश चंद्र द्विवेदी ने कहा ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समाज को स्वस्थ एवं जागरूक करने में सहायता मिलती हैं।यहाँ बच्चों और अभिभावकों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

शिविर में उपस्थित आनंद इंटरनेशनल के डायरेक्टर आनंद पांडेय ने कहा कि आनंद इंटरनेशनल स्कूल और किड़जी द्वारा वर्ष में दो बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,उ.प्र.के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से व उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री बृजेश पाठक जी के मार्गदर्शन में एवं वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.प्रसाद के सहयोग से स्वास्थ शिविर का आयोजन संभव हुआ है। स्वास्थ्य शिविर के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। आने वाले समय में ऐसे स्वास्थ्य शिविर यहां आयोजित किए जाते रहेंगे।स्वास्थ्य शिविर के आयोजक किड़जी रामनगर के संचालक आशुतोष पांडेय ने आए हुए सभी डॉक्टरों, अतिथियों,अभिभावकों को सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर अदिति सिंह (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर हिमाली अग्रवाल एवं उर्वशी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर मदन कुमार (दंत चिकित्सक), डॉक्टर पवन कुमार एवं अनुपम कुशवाहा (सामान्य चिकित्सक), श्वेत कुमार सिंह (टीकाकरण अधिकारी) उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वश्री संतोष द्विवेदी,कमल कांत तिवारी,कुलदीप सिंह,गायत्री साहू,वंदना, पुष्पा,सूबेदार उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129