ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कामगारों को मिलेगी ₹3000 मासिक पेंशन, श्रम विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 29 जनवरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी चन्द्र पाल ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा असंगठित कर्मकारों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने हेतु ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है, जिसमें मण्डल (आगरा, मैनपुरी) में 817508 कामगारों द्वारा अपना पंजीयन कराया है, ई-श्रम पोर्टल का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु एक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करने के साथ ही विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे व अन्य योजनाओं का एकीकरण कर पंजीकृत कामगारों को हितलाभ प्रदान कराना है।

उन्होने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं पेंशन योजना को योजना के रूप में संचालित की जा रही है, जिसमें 18 से 40 आयु वर्ग के ऐसे कामगार जोकि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हों, जिनकी मासिक आय 15000 रू. से अधिक न हो, अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र के माध्यम से पेंशन योजना के अन्तर्गत जुड़ सकते हैं, इस हेतु बैंक खाता संख्या, जनधन खाता संख्या एवं आधार नम्बर आदि जैसे अभिलेख आवश्यक है, ऐसे में जो भी कर्मकार पहले से किसी पंेशन योजना का लाभ प्राप्त न कर रहा हो वह इस योजना में सम्मिलित होकर 60 वर्ष की आयु के उपरांत प्रतिमाह धनराशि रू. 03 हजार की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकता है, योजना में नामांकन कराने वाले कर्मकार को प्रतिमाह उनकी आयु के अनुसार 18-40 वर्ष प्रीमियम की अलग-अलग धनराशि भी जमा करनी होगी, जिसके सापेक्ष उतनी धनराशि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जमा करायी जायेगी, नामांकन के उपरांत सम्बन्धित कर्मकार को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पी.एम.-एस.वाई.एम.) एवं (एन.पी.एस.-टेण्डर्स) का कार्ड प्राप्त होगा, जोकि 60 वर्ष की आयु के उपरांत उनके परिवार हेतु पेंशन प्राप्त करने का एक आधार भी होगा।

उन्होने मंडल (आगरा, मैनपुरी) के ई-श्रम धारकों कर्मकारों एवं असंगठित क्षेत्र के अन्य कर्मकारो को सूचित किया है कि अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से अथवा श्रम विभाग द्वारा आयोजित कैम्पांे के माध्यम से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं (एन.पी.एस.-टेण्डर्स) के अन्तर्गत नामांकन, पंजीयन कराकर पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129