पंतनगर शैक्षिक भ्रमण: सीएमएस विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कृषि तकनीकें, फूलों से फसलों तक ज्ञान का विस्तार

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

लखीमपुर खीरी। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का इंटर स्टेट प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (पंतनगर, उत्तराखण्ड) भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। दूसरे और तीसरे दिन विद्यार्थियों ने आधुनिक कृषि, बागवानी और डेयरी से जुड़ी उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक अध्ययन किया।

 

भ्रमण के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने पंतनगर स्थित हॉर्टिकल्चर रिसर्च सेंटर का गहन अवलोकन किया। यहाँ उन्होंने विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रजातियों, कलमी पौधों की तैयारी तथा वैज्ञानिक विधियों को समझा। इस अवसर पर डॉ. रत्ना राय ने फलों एवं सब्जियों की नई किस्मों के विकास पर विस्तृत जानकारी दी, जिससे विद्यार्थियों की जिज्ञासा और भी बढ़ी।

 

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने डेयरी फार्म का भ्रमण कर भारतीय एवं विदेशी नस्लों की गायों और भैंसों के पालन-पोषण की आधुनिक तकनीकों को जाना। इस दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

भ्रमण के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने क्रॉप रिसर्च सेंटर का दौरा किया, जहाँ डॉ. पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उन्हें गेहूं, चना सहित विभिन्न फसलों की नई किस्मों, अधिक उत्पादन के उपायों एवं कृषि विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।

 

यह शैक्षिक भ्रमण तकनीकी सहायक गजराम सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। विद्यालय के सीनियर इंचार्ज एम.बी. मिश्रा एवं शिक्षक गौरव भट्ट के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों का अवलोकन करते हुए कृषि क्षेत्र की नवीन तकनीकों को समझा।

 

इस दौरान विद्यार्थियों ने पशु मेला, केन्द्रीय पुस्तकालय एवं कृषि महाविद्यालय का भी भ्रमण किया, जहाँ उन्हें उच्च शिक्षा एवं शोध के आधुनिक संसाधनों की जानकारी प्राप्त हुई।

 

विद्यालय प्रबंधक विशाल सेठ एवं प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं और भविष्य के लिए बेहतर रूप से तैयार करते हैं।

 

प्रधानाचार्य ने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों को इस प्रकार के ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक अवसर प्रदान किए जाते रहेंगे, जिससे उनके विकास को नई दिशा मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129