जुए की लत से दूर रहें युवा : एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा

राजेश भारद्वाज, स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने युवाओं और अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा है कि ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में तेजी से फैल रही सट्टेबाजी और जुए की गतिविधियों से सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई मोबाइल ऐप्स और वेबसाइट्स युवाओं को जल्दी पैसा कमाने का लालच देकर अवैध गतिविधियों की ओर धकेल रही हैं, जिसका गंभीर दुष्प्रभाव समाज पर पड़ रहा है।

 

एसपी मीणा ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए हो रहे लेन-देन से न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि मानसिक तनाव और आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा असर बच्चों, छात्रों और बेरोजगार युवाओं पर पड़ रहा है, जो बिना जोखिम समझे इन जालसाजियों में फंसते जा रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन खेल संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 पारित किया है। इसके तहतd ऑनलाइन सट्टेबाजी, जुए या मनी-गैम्बलिंग से जुड़े प्लेटफॉर्म का संचालन, प्रचार, सहयोग और उपयोग अब दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की सजा और लाखों रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

 

एसपी मीणा ने आमजन से अपील की कि अभिभावक अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। यदि गेमिंग के नाम पर कोई आर्थिक लेन-देन हो रहा हो तो तुरंत सतर्क हो जाएं। युवाओं को पढ़ाई, करियर और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा शिक्षा और खेलों से जुड़कर जीवन को सकारात्मक दिशा देने की सलाह दी गई।

 

रेवाड़ी पुलिस का स्पष्ट संदेश है – “खेलें मन से, न खेलें धन से”।

पुलिस ने नागरिकों से आह्वान किया कि ऑनलाइन गेमिंग की लत से स्वयं भी दूर रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी साइबर अपराध की घटना पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129