यूपी में मैनपुरी का जलवा: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में तीसरा और मंडल में पाया पहला स्थान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 10 मार्च,मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता वाले विकास, राजस्व कार्यों की माह फरवरी की जारी रैंक में जनपद को संयुक्त रूप से प्रदेश में तीसरी रैंक प्राप्त होने पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से जनपद निरतंर टॉप-10 में बना हुआ है, माह फरवरी में जनपद ने विकास, राजस्व कार्यों में लम्बी छलांग लगाकर प्रदेश में तीसरा एवं मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, यह उपलब्धि सभी के सम्मिलित प्रयासों का नतीजा है। उन्होने प्रशंसा व्यक्त करते हुये कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों के कुशल पर्यवेक्षण, कार्यशैली के फलस्वरूप जनपद योजनाओं के क्रियान्वयन में निरतंर बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि विगत् कई माह से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामाजिक वनीकरण, ऑपरेशन कायाकल्प, प्रधानमंत्री पोषण, अंडा उत्पादन, निराश्रित गौवंश संरक्षण, पशु टीकाकरण, निराश्रित गौवंश की सुपुर्दगी, मत्स्य उत्पादन, निराश्रित महिला पेंशन, आधार सीडिंग, सड़कों का अनुरक्षण, एक जनपद-एक उत्पाद, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाआंे मंे जनपद ए-प्लस कैटेगरी मंे है।

श्री सिंह ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, जन समस्याओं के निदान में जनपद निरतंर शीर्ष पर बना हुआ है। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति कायम रखने में मनोयोग से कार्य करें, अतिरिक्त ऊर्जा में पं. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट बी.के.एस. ग्राम उन्नति योजना, उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्रॉप-मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन, दैनिक विद्युत आपूर्ति शहरी, ग्रामीण, विद्युत बिलों में सुधार, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कुसुम, निःशुल्क बीज डी.बी.टी., प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, भवन, सड़क निर्माण, एंबुलेंस 102, 108, बायोमेडिकल उपकरण रख-रखाव, सीटी स्कैन सेवाएं, दूध मूल्य के भुगतान की स्थिति, दिव्यांग पेंशन, पिछड़ा वर्ग की शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट अलंकार, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, टेल फीडिंग में भी जनपद निरतंर ए-श्रेणी में चल रहा है, विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रगति सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों की प्रशंसा की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129