यूपी वित्तमंत्री की मौजूदगी में महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम को मिले 10 नए पार्षदों को ग्रहण कराई शपथ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

विकास भवन के सभागार में संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

 

शाहजहांपुर। नगर निगम को 10 नए पार्षद मिल गए है। विकास भवन सभागार में आयोजित आज शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की मौजूदगी में नवनियुक्त पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। महापौर अर्चना वर्मा ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख दी। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी व अपर नगर आयुक्त एस. के. सिंह भी मौजूद रहे। समारोह में वित्त मंत्री ने नव-नियुक्त पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के दौरान पार्षदों को उनके कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा शहर के समग्र विकास में सहयोग देने का आह्वान किया गया। समारोह के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास और जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129