बहुजन नायक काशीराम का 92वां जन्मदिन सपा मनाएंगी PDA दिवस के रूप में:-तनवीर खां जिलाध्यक्ष

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर सपा की मासिक बैठक हुई संपन्न

 

 

शाहजहांपुर। महानगर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महानगर कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी एवं नगर विधानसभा कार्यकारिणी की मासिक बैठक सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में मीटिंग संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी के 92 वें जन्मदिवस के अवसर पर 15 मार्च 2026 दिन रविवार को कार्यक्रम “बहुजन समाज दिवस अर्थात पी०डी०ए० दिवस” के रूप में महानगर के कोहिनूर मैरिज लॉन में मनाने को लेकर व SIR में नोटिसो के निस्तारण व हर बूथ पर वोट बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मान्यवर काशीराम जी के 92 जन्मदिवस के अवसर पर 15 मार्च 2026 दिन रविवार को कार्यक्रम बहुजन समाज दिवस अर्थात PDA दिवस के रूप में बड़ी ईदगाह के पास कोहिनूर मैरिज लॉन में मनाया जाएगा। जिसमें हम सभी पार्टी के लोगों को प्रत्येक विधानसभा से भारी संख्या में लोगों को लाकर कार्यक्रम को सफल बनाना है उन्होंने कहा SIR में अब जो नोटिस रह गए हैं हम सभी पार्टी के लोगो को मिलकर उनका जल्द से जल्द निस्तारण करवाना है उन्होंने कहा सभी ब्लॉकों के प्रभारी व बूथ प्रभारी एवं पार्टी के BLA और पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारी पूरी ताकत से लग जाएं और सही वोटो को बनवाने के लिए अभी से ही फॉर्म नंबर 6 भरवाए और ऑनलाइन करवाए और मतदाता सूची को सही से चेक करते रहें। इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि 15 मार्च को होने वाली मान्यवर काशीराम जी की जयंती पर हम सभी पार्टी के लोगों को प्रत्येक विधानसभा से बड़ी संख्या में लोगों को लाकर कार्यक्रम को सफल बनाना है।

इस मौके पर पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के साथ जुल्म और उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है आम जनता भाजपा सरकार में त्रस्त हो चुकी है।

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह,सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष मिश्रीलाल पटेल,पुवाया विधानसभा अध्यक्ष विपिन दीक्षित, सपा नेता गोपाल अग्निहोत्री,छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष उत्पल यादव,अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हाफिज अंसारी,महिला सभा के जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया,सरदार राजवीर सिंह बाठ,मोनू मिश्रा, अरविंद पाल,संतोष कुमार पाल, इमरान अली एडवोकेट, राजकुमार शर्मा,महावीर सिंह यादव,पार्वती सैनी,सविता,धर्मवीर सिंह यादव फौजी, अमित पांडे,शारदा राज पासी,लल्ला सिंह यादव,सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह यादव,यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद अजीम खान, सुरजीत यादव,मोहम्मद अली हुसैन, सर्वेश यादव,अनूप कुमार वर्मा, विनोद कठेरिया, मोहम्मद फैसल, शाहाब खान,मनोज यादव,रामपाल यादव,अंकित यादव, विपिन यादव, दुर्गेश कुमार गुप्ता पूर्व सभासद अतुल मौर्य, रानू खान गुफरान खान परविंदर यादव, शकील अहमद पूर्व सभासद, कौशल यादव आशीष यादव, राजेश यादव आसिफ अली, अमन गुर्जर,अरशद खान,सैयद शकील मियां,रोहित यादव,पप्पू खान,सिद्दीक खान, महेंद्र,नरबीर पाल, सरदार गुरमन सिंह, फराज इदरीसी मोहसिन खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129