बजट 2026: व्यापारियों ने टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाने की उठाई मांग, जेल न भेजने के फैसले का किया स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में भारत सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026 पर गहन चर्चा की गई। व्यापारियों ने जहाँ नए रिफॉर्म्स की सराहना की, वहीं विसंगतियों को दूर करने के लिए सुझाव भी साझा किए।

 

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कपड़ा मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता और आजीविका का मुख्य साधन है। सरकार ने इस पर 5% टैक्स स्लैब रखा है, जबकि इसे पूर्णतः 0% (Tax Exempted) श्रेणी में रखा जाना चाहिए था ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

 

जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता ने वित्त मंत्री के उस फैसले की सराहना की जिसमें परेशानी के कारण टैक्स जमा न कर पाने पर जेल न भेजने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इसे व्यापारियों के लिए बड़ी राहत बताया। साथ ही, उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे समय पर टैक्स जमा कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

 

बहादुरगंज पचराहा इकाई अध्यक्ष इक़बाल खां “लकी”* ने कहा कि पैकिंग मटेरियल पर 5% और 18% के दो अलग-अलग स्लैब भ्रम पैदा करते हैं। इसे एकीकृत कर 5% किया जाए ताकि माल सस्ता हो और व्यापार बढ़े।

 

महानगर वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्ज़ा ने कहा कि लेडीज़ हैंडबैग पर 18% जीएसटी अत्यधिक है। आगामी वैवाहिक सीजन को देखते हुए इसे 5% के स्लैब में लाना चाहिए जिससे महिला वर्ग को लाभ मिल सके।

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम* ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कपड़ा मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता और आजीविका का मुख्य साधन है। सरकार ने इस पर 5% टैक्स स्लैब रखा है, जबकि इसे पूर्णतः 0% (Tax Exempted) श्रेणी में रखा जाना चाहिए था ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

 

बैठक में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर मुख्य रूप से बहादुरगंज इकाई अध्यक्ष कंचन गुप्ता, महानगर मंत्री सरताज अली, अशोक गुप्ता, पंकज टंडन, मुश्ताक अहमद, सरताज हसन, प्रमोद मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129