वंदे भारत ट्रेन में लोको पायलटों में मारपीट , रेलवे स्टेशन पर इंजन में चढ़ने को लेकर लड़े; कर्मी बोले-कोटा के कर्मी गुंडागर्दी करते

करतार सिंह पौनिया मण्डल प्रभारी आगरा (उ.प्र.)

 

*आगरा* l सोमवार से तीसरी वंदेभारत ट्रेन मिल गई। उदयपुर से चलकर दोपहर करीब पौने तीन बजे आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। यहां नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के कर्मचारियों ने हंगामा किया।

आरोप है कि आगरा के लोको पायलटों को कोटा से इंजन में नहीं चढ़ने दिया। गुंडागर्दी की। गाड़ी आगरा मंडल के लोको पायलट को लानी थी, लेकिन कोटा के लोको पायलट लेकर आए। यहां तक की उन्होंने लॉबी में अपना ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट भी नहीं कराया। जो हर लोको पायलट के लिए ट्रेन में चढ़ने से पहले अनिवार्य होती है। वहीं, ट्रेन के अंदर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। ये गंगा पुल रेलवे स्टेशन का बतागाड़ी सं. 20981/20982 उदयपुर सिटी आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वीकली वंदेभारत ट्रेन ने अपना सफर शुरू कर दिया। आज सुबह 5.45 बजे ट्रेन उदयपुर सिटी से आगरा के लिए रवाना हुई। ट्रेन में उदयपुर से 67 यात्री आगरा आए।

आगरा पर ट्रेन के यात्रियों का स्टेशन डायरेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। वहीं, 3 बजे ट्रेन आगरा से उदयपुर के लिए रवाना हुई। आगरा से ट्रेन में 95 यात्री सवार हुए। इसमें 92 चेयर कार और तीन एग्जीक्यूटिव कोच में बैठे।या जा रहा है।

यूनियन के उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को कोटा से आगरा मंडल के लोको पायलट ब्रज मोहन व उनके साथी को लेकर आना था। हम अपने साथियों के स्वागत को आए थे। लेकिन, यहां पर आकर हमें पता चला कि कोटा मंडल से हमारे साथियों को वहां के स्टाफ ने इंजन में चढ़ने नहीं दिया।

उन्हें जबरन दूसरे केबिन में बैठा दिया। कोटा मंडल का स्टाफ अपने साथ कई लोगों को लेकर आया था। उन लोगों ने हमारे साथियों के साथ अभद्रता की। इससे यूनियन के लोग आक्रोशित हो गए। कोटा मंडल के स्टाफ ने लॉबी में अपना ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट भी नहीं कराया।

मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौजूद थे। उन्होंने लोगों को शांत कराया। आगरा मंडल के कर्मचारियों की बात सुनी। कर्मचारियों ने आगरा मंडल के लोको पायलट को गाड़ी लेकर जाने का रेल प्रशासन का लेटर दिखाया।

इसके बाद आगरा मंडल के स्टाफ को गाड़ी दिलाई। तब मामला शांत हुआ। वहीं, उत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मंडल मंत्री बंसी बदन झा ने बताया कि हर बार कोटा मंडल के लोग आगरा के साथियों के साथ सही बर्ताव नहीं करते हैं।

आगरा रेल मंडल पीआरओ प्रशास्ति श्रीवास्तव का कहना है कि लोको पायलट को लेकर आपस में कुछ गलतफहमी हो गई थी। तत्काल मामले को सुलझा दिया गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई।

ट्रेन उदयपुर से सोमवार, गुरुवार, शनिवार सुबह चलकर दोपहर में आगरा कैंट पहुंचेगी। उसी दिन दोपहर में आगरा कैंट से चलकर रात को उदयपुर सिटी पहुंचेगी। ट्रेन उदयपुर सिटी स्टेशन से सुबह 5.45 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से दोपहर 3 बजे रवाना होगी।

रात 11.45 बजे उदयपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान राणा प्रताप नगर स्टेशन, मावली जंक्शन, चंदेरिया स्टेशन, कोटा जंक्शन संवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना जंक्शन स्टेशन पर ठहराव के बाद आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।

 

*ये है किराया*

बिना कैटरिंग के आगरा से उदयपुर का किराया दो श्रेणी में है। एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 2545 रुपए आर चेयरकार का 1275 रुपए है। आगर कैटरिंग चार्ज की बात की जाए तो ये 350 और 285 रुपए है।

उदयपुर के लिए 2 सितंबर को वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने के बाद आगरा के पास तीन वंदेभारत मिल गई। इससे पूर्व आगरा से दो वंदेभारत ट्रेन गुजरती है। आगरा की पहली वंदेभारत रानी कमलापति स्टेशन हजरत निजामुद्दीन के मध्य और दूसरी खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच पहले ही मिल चुकी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129