कन्नौज: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म।

विकास दीक्षित संवाददाता छिबरामऊ

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दबंग ने किशोरी को अगवा कर बंधक बना लिया। इस दौरान उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि गांव मीरपुर निवासी समाधान पुत्र राम तीरथ कठेरिया ने रविवार की शाम उसकी 17 वर्षीय पुत्री को जबरन अगवा कर लिया।

अपने खाली मकान में बंद कर लिया इसके बाद पीड़ित में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तकरीबन दो घंटे तक किशोरी को बंधक बनाए रखा। जानकारी मिलने पर पीड़ित पिता स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया। लोगों को आता देख आरोपित युवक जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129