उद्योगों की नीतियों से हरियाणा विकसित भारत में निभाएगा अहम भूमिका : राव नरबीर सिंह

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

गांव आसलवास में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, ग्रामीणों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को बावल क्षेत्र के गांव आसलवास में 1008 महंत आजाद नाथ योगी जी की 26वीं पुण्यतिथि पर शिव मंदिर में आयोजित धार्मिक एवं भंडारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम से पूर्व खेडकी दौला टोल, कर्मा लेक, मानेसर चौक, नैनवाल मोड़, पचगांव, बिलासपुर चौक, कापड़ीवास चौक, धारूहेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा मंत्री राव नरबीर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समूचे हरियाणा, विशेषकर दक्षिण हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बिना किसी भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर चलते हुए अंत्योदय की भावना से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची और पर्ची के सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एम्स, विश्वविद्यालय और बड़े शिक्षण संस्थानों की स्थापना के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों, ग्रामीण व शहरी सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। सरकार गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य कराकर ग्रामीणों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

विकसित भारत-2047 के विजन पर बोलते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए इस संकल्प को पूरा करने में उद्योगों और तकनीक की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्व के विकसित राष्ट्रों के निर्माण में उद्योगों का बड़ा योगदान रहा है और हरियाणा में उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों के कारण तेजी से बड़े उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उद्योगों की मजबूत नीति के चलते हरियाणा भी देश को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर मंत्री ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129