आस्था पब्लिक स्कूल बासदुधा में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

चेयरपर्सन संजय यादव ने शिक्षकों को दी शुभकामनाएं, बच्चों ने लिया गुरुओं का आशीर्वाद

 

रेवाड़ी। जिले के गांव बासदुधा स्थित आस्था पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया।

 

विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर शिक्षक दिवस के महत्व को उजागर किया। बच्चों ने पं. जवाहरलाल नेहरू और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे महान नेताओं और शिक्षाविदों के विचारों को भी याद किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरपर्सन संजय यादव ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक ही नहीं बल्कि समाज निर्माण का सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद ही छात्र की सबसे बड़ी पूंजी है। संजय यादव ने सभी छात्रों को गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करने और जीवन में मेहनत व अनुशासन को अपनाने की प्रेरणा दी।चेयरपर्सन ने अपने संदेश में यह भी कहा कि आस्था पब्लिक स्कूल हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की अहम भूमिका है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी ने एकमत से कहा कि शिक्षक दिवस केवल औपचारिकता नहीं बल्कि यह दिन हमें गुरु-शिष्य परंपरा की महानता का एहसास कराता है।

 

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने अपने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया और संकल्प लिया कि वे अपने गुरुजनों को गर्व महसूस कराने के लिए निरंतर मेहनत करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129