नववर्ष पर आईजीएल ने दी रेवाड़ी वासियों को बड़ी राहत

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा

 

रेवाड़ी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नववर्ष-2026 के अवसर पर रेवाड़ी जिला के उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए घरेलू पीएनजी (डोमेस्टिक) एवं सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

 

आईजीएल के जीएम अंशुमान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजीएल द्वारा घोषित संशोधित दरों के अनुसार घरेलू पीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति एससीएम की कटौती की गई है। नई दर 45.4 रुपए प्रति एससीएम होगी। वहीं सीएनजी की कीमत में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। संशोधित दर 81.7 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। ये संशोधित दरें 01 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई हैं।जीएम ने कहा कि आईजीएल की यह पहल स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को आम जनता तक पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मूल्य कटौती से रेवाड़ी जिला के घरेलू उपभोक्ताओं एवं वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा स्वच्छ ईंधन के उपयोग को और प्रोत्साहन मिलेगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड देश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार और सरकार के हरित ऊर्जा विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129