मडराक टोल प्लाजा पर संचालकों, चालकों एवं आमजन का कराया गया नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण

संगीता चौधरी ब्यूरो अलीगढ़

वाहन चालक समय-समय पर वाहन व अपना कराते रहें स्वास्थ्य परीक्षण

 

-प्रवेश कुमार, एआरटीओ

 

 

 

अलीगढ़ 13 जनवरी 2026 (सू0वि0): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 13वें दिवस सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवेश कुमार द्वारा मडराक टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा संचालकों, चालकों एवं आम जनमानस के साथ नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 112 व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं नेत्रों की जाँच की गयी। उन्होंने सभी वाहन चालकों को निर्देशित किया कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करें और समय-समय पर अपनी आंखों एवं स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कभी भी ओवरस्पीडिंग न करें और न ही शराब पीकर वाहन चलायें, अपने वाहनों की भी नियमित रूप से जांच कराते रहें। अपने वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगायें। उपस्थित सभी व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलायी गयी।

 

शिविर के पश्चात एआरटीओ द्वारा विभिन्न स्थानों पर वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाये जाने का अभियान चलाया गया, जिसमें 75 वाहनों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाते हुए वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बन्धित पैम्फलेट भी वितरित किये गये। साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को सदैव हेलमेट पहनने के लिये जागरूक किया गया।

 

एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग कार्यवाही में हेलमेट के अभियोग में 21, सीटबेल्ट के 26, मोबाइल फोन के 5, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 7, रिफ्लेक्टर के 9, मालवाहन में सवारी ढोने के 1 एवं 5 ओवरलोड मालवाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी, इस प्रकार 74 वाहनों के चालान किये गये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129