जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरोध में सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन,दिया ज्ञापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में आदेश निरस्त करने और विद्यार्थियों के हित सुरक्षित रखने की उठाई मांग

 

शाहजहांपुर। सपा अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट रजनीश पांडे के माध्यम से सौंपा।

 

सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान के पास एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण आदेश को निरस्त करने तथा छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक हितों की रक्षा की मांग उठाई।

 

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई, शोध और भविष्य प्रभावित होगा।

 

पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार तत्काल ध्वस्तीकरण का आदेश वापस ले और विश्वविद्यालय तथा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक प्रतिशोध का माध्यम न बनाने की मांग की।

 

पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा के अधिकार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनवर उल्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय के भवनों को गिराने का आदेश तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए तथा छात्र-छात्राओं के संवैधानिक और शैक्षणिक अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए।

##प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, जिससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। समाजवादी पार्टी इस कार्रवाई का विरोध करती है। प्रदर्शन के दौरान नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, डॉ. दोदराम वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, नीरज मिश्रा, लखन प्रताप सिंह, परवेज अंसारी, सरताज खान, नाजिम फारूकी, अनवर शादाब, गायत्री वर्मा, विकास चंद्र एडवोकेट, अवधेश कुमार पाल, मोनू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129