पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का दो दिवसीय मैनपुरी दौरा: सीएम योगी के आगमन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 24 जुलाई, उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 25 और 26 जुलाई को मैनपुरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दौरे के पहले दिन, 25 जुलाई को प्रातः 9:15 बजे वे पुलिस लाइन के सामने स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में आम जनता की समस्याओं को सुनकर जन-सुनवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। अपराह्र 2:40 बजे वे पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे और स्थलीय निरीक्षण पूरा करने के पश्चात अपराह्र 3:00 बजे अपने सिरसागंज स्थित निजी आवास के लिए रवाना हो जाएंगे।

दौरे के दूसरे दिन, 26 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे पर्यटन मंत्री जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के पास बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे और दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री जी की अगवानी कर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद अपराह्र 2:45 बजे वे पुनः सिरसागंज स्थित अपने निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129