अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की बैठक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यालय पर हुई संपन्न,बनाई गई कार्ययोजना

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। विदेशी शासनकाल में आयुर्वेद के संरक्षण के संकल्प से हुआ अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन का गठन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान को गति देने तथा भारत सरकार की मंशा के अनुरूप भारत की परंपरागत चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन एवं जनस्वास्थ्य में उसकी अग्रणी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की हजारों वर्ष पुरानी वैज्ञानिक एवं परंपरागत चिकित्सा पद्धति है, जिसने सदियों तक जनस्वास्थ्य की रक्षा की। उन्होंने कहा कि बीसवीं शताब्दी के प्रारंभ में विदेशी शासनकाल के दौरान आयुर्वेद की शिक्षा, चिकित्सा एवं औषध निर्माण व्यवस्था उपेक्षित होती चली गई। आयुर्वेदिक शिक्षण संस्थानों, चिकित्सकों के पंजीकरण तथा औषध निर्माण की कोई एक समान व्यवस्था नहीं थी। ऐसी परिस्थितियों में देशभर के आयुर्वेदाचार्यों एवं वैद्यों ने यह अनुभव किया कि यदि आयुर्वेद को संगठित नहीं किया गया तो भारत की यह महान चिकित्सा परंपरा कमजोर होती जाएगी। इसी उद्देश्य से वर्ष 1907 में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की स्थापना की गई। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन ने कई दशकों तक आयुर्वेद को सरकारी मान्यता दिलाने, आयुर्वेदिक महाविद्यालयों की स्थापना, विश्वविद्यालयों से संबद्ध स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा, चिकित्सकों के पंजीकरण, अनुसंधान संस्थानों की स्थापना, केंद्रीय परिषद के गठन तथा केंद्र एवं राज्यों में आयुर्वेद के लिए पृथक विभाग एवं वर्तमान आयुष व्यवस्था जैसी संस्थागत संरचना विकसित करने की मांग निरंतर उठाई।

डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि वर्ष 1970 में संसद द्वारा भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद अधिनियम पारित किया गया, जिसके अंतर्गत सेंट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन का गठन हुआ। इस ऐतिहासिक अधिनियम की पृष्ठभूमि तैयार करने और आयुर्वेदिक चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे आयुर्वेद शिक्षा के राष्ट्रीय मानक निर्धारित हुए तथा चिकित्सकों के पंजीकरण एवं शिक्षा व्यवस्था को विधिक आधार प्राप्त हुआ। इन सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज देश में बीएएमएस, एमडी, एमएस, पीएचडी सहित उच्च आयुर्वेद शिक्षा तथा अनुसंधान की सुदृढ़ व्यवस्था स्थापित हो चुकी है।

 

डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन सदैव भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य नीतियों का सहयोगी रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा जनस्वास्थ्य संरक्षण के लिए संचालित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, जन-जागरूकता अभियानों, रोग नियंत्रण कार्यक्रमों, टीकाकरण, आपदा राहत, स्वास्थ्य शिविरों तथा अन्य लोकहितकारी गतिविधियों में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के आयुर्वेदिक चिकित्सक सक्रिय एवं सहयोगी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करें।

उक्त कार्यक्रम में विर्गो यू ए पी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के राजीव शर्मा एवं आयुर्वेदिक स्टोर सिंह एजेंसी के प्रोप्राइटर सरदार सर्वजीत सिंह ने आयुर्वेदिक प्रचार सामग्री वितरित कर सभी का आभार प्रकट किया

इस अवसर पर डॉ एस पी कौशल डॉ मुकेश कुमार प्रभारी आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर डॉ हेमेंद्र वर्मा डॉ आर पी सक्सेना डॉ अविनाव श्रीवास्तव डॉ सुमन अग्रवाल डॉ पल्लवी सक्सेना डॉ रचना रस्तोगी डॉ सूफ़िया डॉ रजत सक्सेना डॉ अभिनव सक्सेना डॉ अतुल जोहरी डॉ रवि सक्सेना डॉ राजीव वर्मा डॉ मुजीब डॉ राजेंद्र कुशवाहा आदि एवं अधिकांश संख्या में चिकिसको ने अपनी सहभागिता की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129