मंदिर से चांदी के छत्र व नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी. थाना बावल पुलिस ने गत 5 जनवरी की रात को गांव रायपुर के बाबा बड़देव मंदिर से चांदी के 6 छत्र व नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा तिगांवा निवासी मोहित, राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बासनी निवासी सचिन व राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा ठाकरान निवासी महाबीर के रूप में हुई हैं।

 

जांचकर्ता ने बताया की गांव रायपुर के मंदिर के पुजारी पं. सत्यनारायण ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 5 जनवरी की रात को वह रोजाना की तरह मन्दिर के कपाट बंद करके ताला लगाकर अपने कमरे में सोने के लिये चला गया था। 6 जनवरी की सुबह गांव का एक व्यक्ति मंदिर में माथा टेकने के लिए आया तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था। जब उसने आवाज लगाकर उसे जगाया तो उसने देखा की मंदिर से कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चांदी के 6 छत्र व लगभग 60 हजार रुपये नकदी चोरी करके ले गए। जिस पर पुलिस ने थाना बावल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा तिगांवा निवासी मोहित, राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बासनी निवासी सचिन व राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव खेड़ा ठाकरान निवासी महाबीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129