भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा के रूट का एसपी सिटी ने किया भ्रमण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

परशुराम शोभायात्रा के आयोजक हरिशरण बाजपेई से पुलिस ने समन्वय स्थापित किया

 

शाहजहांपुर के अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत एवं थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ आगामी परशुराम जयंती के दृष्टिगत निकलने वाली शोभायात्रा के रूट का भ्रमण किया गया।इस दौरान संबंधित स्थानों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आयोजन से जुड़े आयोजक हरि शरण बाजपेई से संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आयोजकों से शान्ति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए यह भी अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा किसी भी भ्रामक अथवा अफवाहपूर्ण खबरों पर ध्यान न दें।जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129