मासूम राहुल को अपाहिज होने से बचाने पर वरिष्ठ सर्जन डॉ केपी गुप्ता का समाजसेवी विनय अग्रवाल ने किया सम्मान

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। रविवार को समाजसेवी विनय अग्रवाल परी नमकीन के स्वामी अपनी टीम के साथ अर्नव हॉस्पिटल पहुँचे। जहाँ उन्होंने भर्ती मासूम राहुल से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम जाना और ईश्वर से उसके जल्द उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने मासूम राहुल को कुछ खाद्य सामग्री भेंट की। इसके बाद उन्होंने अर्नव हॉस्पिटल के स्वामी वरिष्ठ सर्जन डॉ केपी गुप्ता से मुलाकात कर उनके द्वारा किए गए मानवीय कार्य की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि जिस मासूम राहुल को जिले एडीएम ने फोन कर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा था। वहां उसका बेहतर इलाज न कर पैर कटवाने की बात कहकर चलता कर दिया गया। ऐसा राहुल के परिजनों द्वारा बताया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया और पत्रकार अभिषेक चौहान के माध्यम से मासूम राहुल इलाज के लिए वरिष्ठ सर्जन डॉ केपी के अस्पताल पहुंचा। जहां डॉ केपी गुप्ता द्वारा इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए मासूम राहुल का निशुल्क इलाज किया गया। बल्कि प्लास्टिक सर्जरी कर मासूम राहुल का पैर कटने बचा लिया। अब मासूम राहुल के पैर में दिन पे दिन सुधार हो रहा है। डॉ केपी गुप्ता ने समाजसेवी विनय अग्रवाल को बताया कि जल्द मासूम राहुल अपने पैरों दौड़ लगाएगा। जिस पर समाजसेवी विनय अग्रवाल परी नमकीन के स्वामी ने कहा कि उक्त मानवीय कार्य के लिए डॉ केपी गुप्ता बधाई के पात्र है। उन्होंने डॉ केपी गुप्ता को पटका पहनाकर और अयोध्या के राममंदिर का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान

उन्होंने कहा कि इस तरह की समाजसेवा करने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए। उन्होंने जलालाबाद विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे वरिष्ठ सर्जन डॉ केपी गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते मानवीय कार्य के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अंत मे जलालाबाद विधानसभा से प्रत्याशी अर्नव हॉस्पिटल के स्वामी डॉ केपी गुप्ता ने समाजसेवी परी नमकीन के स्वामी उद्योगपति विनय अग्रवाल का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। इस दौरान समाजसेवी विनय अग्रवाल के साथ अंकुर कटियार,पीयूष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129