समाधान शिविर जनसमस्याओं के निवारण का बने प्रभावी माध्यम  : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

 

सोमवार और वीरवार को जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर

 

 

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू की गई महत्वाकांक्षी पहल ‘होगा हर शिकायत का निदान’ के तहत समाधान शिविर जन समस्याओं के निवारण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही निवारण करवाया और लंबित शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में महावीर नगर रेवाड़ी में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्परता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। आदर्श नगर में अतिक्रमण की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं गांव भांडोर में अवैध रूप से भट्ठा संचालित किए जाने की शिकायत पर डीएफएससी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए। गांव नांगल जमालपुर में राजकीय विद्यालय में बायोलॉजी लैब का निर्माण कार्य पूरा करवाने की शिकायत पर संबंधित विभाग को निर्माण कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में आई प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, पेंशन और पुलिस संबंधित शिकायतों का भी प्राथमिकता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।

 

डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि समाधान शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतों का समाधान करवाएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129