बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में रेवाड़ी में आक्रोश प्रदर्शन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आज रेवाड़ी में विभिन्न हिंदू संगठनों एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति सहित अन्य हिंदू संगठनों तथा रेवाड़ी शहर के सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

 

प्रदर्शनकारियों ने महाराज अग्रसेन चौक से मोती चौक घंटेश्वर मंदिर तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला तथा मोती चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।

 

जानकारी देते हुए जिला मंत्री प्रमेश कुमार ने बताया कि बांग्लादेश में हमारे हिंदू भाई दीपु चंद्र दास की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या से संपूर्ण हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का तत्काल संज्ञान लिया जाए और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने कहा कि विश्व में कहीं भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह एक अमानवीय घटना है, जिसे संपूर्ण हिंदू समाज स्वीकार नहीं करता।

 

इस रोष प्रदर्शन में शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रधानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का कड़ा विरोध किया।

 

जिला मंत्री ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन पूर्णतः शांतिपूर्ण रहा, जिसमें सभी व्यापारिक संगठनों, हिंदू संगठनों एवं शहरवासियों का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में सभी संगठनों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129