वित्तमंत्री ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान की रैली को हरि झंडी दिखाकर किया शुभारंभ।

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा।

 

अभियान के अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक “दस्तक अभियान” भी चलाया जाएगा*

 

शाहजहाँपुर। माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान जनपद में दिनांक 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक “दस्तक अभियान” भी चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी।

इस अवसर पर आयोजित जन जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रैली में प्रतिभागियों द्वारा बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से “7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार” तथा “स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है” जैसे संदेश दिए गए, जिससे आमजन को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके।

अभियान के तहत नगर निगम द्वारा कचरा उठाने वाली गाड़ियों, टीपर एवं ट्रैक्टरों को गुब्बारों एवं प्रचार सामग्री से सजाकर स्वच्छता संदेश दिया गया। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा

फागिंग एवं छिड़काव का कार्य भी किया गया, जिससे मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की।

इस दौरान जनपदवासियों से अपील की गई कि वे संचारी रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं, जैसे मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर के दरवाजों एवं खिड़कियों पर जाली लगवाएं, पानी की टंकियों को ढक कर रखें तथा बुखार या अन्य लक्षण होने पर तुरंत 108 नंबर पर कॉल करें अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं। प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की गई है, ताकि जनपद को संचारी रोगों से मुक्त बनाया जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129