डीआईपीआरओ दिनेश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

सुशासन दिवस पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया सम्मान, डीसी अभिषेक मीणा रहे उपस्थित

 

रेवाड़ी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) दिनेश कुमार को बेहतर मीडिया प्रबंधन और उत्कृष्ट पीआर प्रयासों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन रेवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उपायुक्त अभिषेक मीणा की गरिमामयी उपस्थिति में डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि शासन और प्रशासन की नीतियों व योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अहम भूमिका होती है। उन्होंने दिनेश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संजीदगी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

पत्रकारिता से प्रशासन तक प्रतिबद्ध सेवा

दिनेश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। वर्ष 2003 से 2008 तक विभिन्न समाचार पत्रों में संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया। इसके उपरांत अप्रैल 2008 से दिसंबर 2019 तक कोसली, बहादुरगढ़, चरखी दादरी और झज्जर में सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में सेवाएं दीं। दिसंबर 2019 से जुलाई 2021 तक उन्होंने झज्जर में कार्यवाहक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई।

कोरोना काल के दौरान उन्होंने बिना रुके शासन-प्रशासन द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी जनहितकारी सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाई, जिसके लिए झज्जर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही 15 अगस्त 2021 को तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा द्वारा उन्हें बेस्ट पीआर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

रेवाड़ी व फरीदाबाद में उल्लेखनीय योगदान

अगस्त 2021 से सितंबर 2024 तक दिनेश कुमार ने रेवाड़ी में डीआईपीआरओ के रूप में कार्य करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई। सितंबर 2024 से मार्च 2025 तक उन्होंने फरीदाबाद जिले में डीआईपीआरओ के रूप में सेवाएं दीं।

38वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में बेहतर मीडिया प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कवरेज सुनिश्चित करने पर पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव कला रामचन्द्र ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की।

इसके अतिरिक्त विधानसभा एवं नगर निगम चुनावों के दौरान आयोग के निर्देशों की प्रभावी अनुपालना कर प्रशासन और आमजन के बीच सशक्त संवाद की भूमिका निभाई।

उपायुक्त अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में गीता महोत्सव सहित विभिन्न संत-महात्माओं की जयंती व आयोजनों में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी उन्होंने कुशलता से सेवाएं प्रदान कीं।

सम्मान प्राप्त करने पर डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने उपायुक्त अभिषेक मीणा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129