27 से 29 दिसंबर तक सांसद खेल महोत्सव 2025 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी, गुरुग्राम व नूंह में आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

 

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि

सांसद खेल महोत्सव के तहत 27 से 29 दिसंबर 2025 तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल महोत्सव में प्रतिभागिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2025 है। उन्होंने बताया कि ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम, गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

डीसी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव ‘फिट इंडिया’ अभियान और ‘खेलो इंडिया’ की भावना को मजबूती प्रदान करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav-2025   लिंक पर  25 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो एवं जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129