इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग को झांसे में लेकर लगभग 8.32 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग को झांसे मे लेकर लगभग 8.32 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गुरावड़ा निवासी आकाश के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 30 अक्टूबर को गांव गुरावड़ा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका मोबाइल फोन उसके नाबालिग बेटे के पास रहता है। अगस्त माह में उसके 17 साल के नाबालिग बेटे से इस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर किसी ने दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम पर बात करने वाले ने उसके बेटे को झांसे में लेकर उसके मोबाइल फोन से अलग-अलग बैंक खातों से 8 लाख 31हजार 510/- रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव गुरावड़ा निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी आकाश ने बताया कि वह नाबालिग के साथ इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर बात करता था। उसे चंगुल में फंसाकर वह उससे पैसे ट्रांसफर कराता रहा। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129