धूम्रपान एवं तंबाकू नियंत्रण के लिए नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय धूम्रपान निषेध समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ-साथ जागरूकता की शपथ भी दिलवाई गई।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को तंबाकू सेवन से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से कोटपा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन एवं प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में उप मंडल अधिकारी (नागरिक) रेवाड़ी ने विशेष रूप से स्कूलों एवं कॉलेजों की कैंटीनों की नियमित जांच करने तथा तंबाकू उत्पादों की उपलब्धता पर निगरानी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में जिला नोडल अधिकारी डॉ. मीत वर्मा ने धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं को तंबाकू की लत से बचाने के लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। साथ ही तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों के बारे में भी अवगत कराया गया। इस दौरान अधिकारियों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा), 2003 की धारा 4, 5, 6(ए), 6(बी) तथा धारा 7 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बैठक में इन धाराओं के उल्लंघन की स्थिति में निर्धारित दंड एवं जुर्माने के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई।

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. नरेन्द्र दहिया ने डीसी व  उपस्थित विभागीय अधिकारियों का सहयोग एवं सहभागिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129