जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एस एसआईआर कार्य की बैठक सम्पन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

कार्य में रुचि न लेने पर सुपरवाइजर के निलंबन के निर्देश तथा बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

 

शाहजहांपुर 30 जनवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधान सभा-131 कटरा एवं विधान सभा-133 तिलहर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई तथा उन पर निर्णय संबंधी बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किये जाने के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में विधानसभा तिलहर के सुपरवाइजर शिवम राठौर (लेखपाल) द्वारा एसआई आर का कार्य न करने पर जिलाधिकारी ने निलंबन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीएलओ मोहम्मद अली द्वारा भी कार्य में रुचि न लेने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एईआरओ को निर्देश दिए कि नियमित सुपरवाइजर, बीएलओ अन्य संबंधितों के साथ बैठक कर नोटिस सुनवाई कार्य में तेजी लाएं।

उन्होंने निर्देश दिए कि नोटिस सुनवाई में निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत दस्तावेज ही मतदाता से लिए जाए। उन्होंने कहा कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीयों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नोटिस सुनवाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि अब नो मैपिंग मतदाताओं की नोटिस की सुनवाई के साथ-साथ लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (तार्किक विसंगतियों) की सुनवाई हेतु नोटिस जारी करना प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मैपिंग उपरांत नाम में गलती, मतदाता से माता-पिता की आयु में अंतर, मतदाता के दादा-दादी आयु में अंतर, 2003 की मतदाता सूची से आयु में अंतर एवं एक पिता से 6 लोगों की मैपिंग आदि में अंतर वाले ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी सुनवाई में बीएलओ से घोषणा पत्र अवश्य लिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि आपसी समन्वय से कार्य करके इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी तिलहर सदानंद सरोज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129