दक्ष इंटरनेशनल स्कूल में स्पोर्ट्स वीक 2025 का हुआ रोमांचक समापन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

खो-खो में झलकी टीम भावना, कल होंगी अंतिम रेस प्रतियोगिता।
स्पोर्ट्स वीक का समापन चरण उत्साह और खेलभाव से मनाया गया। आज खो-खो की लीग व फाइनल प्रतियोगिताएँ मुख्य आकर्षण रहीं।
मुख्य अतिथि के रूप में *सहयोग संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता, अधिवक्ता शहनवाज़ ख़ान, अध्यक्ष रजनी गुप्ता, स्तुति गुप्ता और अधिवक्ता शफीकुद्दीन अंसारी* उपस्थित रहे और सभी ने स्कूल में हो रहे स्पोर्ट्स और एक्टिविटी की जमकर तारीफ की।
परिणामों में सीनियर व जूनियर गर्ल्स दोनों वर्गों में न्यूट्रॉन हाउस विजेता रहा, सीनियर बॉयज़ में प्रोटॉन और जूनियर बॉयज़ में पोज़िट्रॉन हाउस ने जीत दर्ज की।
रेफरी नौशाद अली और संजीव कुमार ने प्रतियोगिताओं का सफल संचालन किया।वॉलीबॉल, क्रिकेट, लॉन्ग जंप और कबड्डी में छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा कि विद्यालय व्यक्तित्व विकास का केंद्र है और खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व व अनुशासन की भावना विकसित करते हैं।
मुख्य अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए प्री-प्राइमरी के बच्चों की “कुकिंग विदआउट फायर” गतिविधि ने सभी को प्रभावित किया।
चेयरमैन प्रदीप कुमार ने खेलों के माध्यम से अनुशासन व टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।
*प्रधानाचार्या नुजहत अंजुम ने ,कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां स्कूल में आगे भी होती रहेंगी जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
कार्यक्रम का संचालन सुमित मिश्रा और गीता सिंह ने किया।कल ट्रैक रेस प्रतियोगिताओं के साथ स्पोर्ट्स वीक का औपचारिक समापन होगा।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अंजू आदित्य , अंकित, शिवानी, निशि आदि शिक्षकों का योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129